एमडीएम किचेन का औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता परखी
बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- एमडीएम किचेन का औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता परखी शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता । जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एमडीएम) अवनिश कुमार ने गुरुवार को चेवाड़ा में संचालित एमडीएम किचेन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों के लिए तैयार किए गए भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता और स्वाद की जांच की। इसके अलावा उन्होंने किचेन के भंडार गृह, साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, खाद्य सामग्री और तैयार भोजन के रख-रखाव का जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर में भोजन तैयार करने की प्रक्रिया और आवश्यक स्वच्छता मानकों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किचेन की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। मौके पर किचेन प्रबंधक भार्गव दुबे सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। डीपीएम ने कहा कि बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.