बोकारो, दिसम्बर 10 -- फुसरो, प्रतिनिधि। बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो के ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित मध्य विद्यालय ढोरी में बीते 8 नवंबर की रात ताला तोड़कर चोरों के द्वारा मध्याह्न भोजन तैयार होने वाले चावल चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करने सहित चोरी किया गया चावल तथा अन्य सामान भी बरामद कर लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर बेरमो थाना कांड संख्या 151/2025 तथा संबंधित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की थी। गिरफ्तार व्यक्तियों में फुसरो के ही करगली बाजार निवासी विक्की रवानी (पिता राधा श्याम वर्मा), राजू कुमार विश्वकर्मा (पिता फूलचंद विश्वकर्मा) एवं राजू घासी (पिता स्व दुलाल घासी) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज...