रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, संवाददाता। झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण अंतर्गत कार्यरत 265 एमडीएम ऑपरेटरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर अखिल भारतीय कंप्यूटर ऑपरेटर संघ, झारखंड के अध्यक्ष अभय कुमार, उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी और सचिव पंकट कुमार ने झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक को एक मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने बताया कि प्रखंड एवं जिला स्तर पर कार्यरत एमडीएम ऑपरेटर लगभग 15 वर्षों से निष्ठापूर्वक मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं। योजना से जुड़े डाटा संधारण, ऑनलाइन प्रविष्टि, प्रतिवेदन संकलन सहित अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां इन्हीं के माध्यम से पूरी की जाती हैं। इसके बावजूद एमडीएम ऑपरेटरों को अत्यंत अल्प मानदेय पर कार्य करना पड़ रहा है। वर्तमान महंगाई के दौर में इस मानदेय से परिवार का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.