साहिबगंज, अगस्त 11 -- मंडरो। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत संचालित मध्याह्न भोजन योजना का प्रतिदिन एस एम एस के माध्यम से रिपोर्टिंग नहीं करने को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी,मंडरो ने सात विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधान सहायक अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। जारी पत्र के अनुसार संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को प्रतिदिन एमडीएम एसएमएस दर्ज करने का निर्देश दिया गया था,लेकिन बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद एस एम एस दर्ज नहीं किया गया।जिन विद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, उनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरबन्नी इटहरी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय केंदुवा,उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चुनाखरी छोटा टोला,उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुंदर पहाड़,उत्क्रमित मध्य विद्यालय नया टोला भवानी चौकी,उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय...