सीतामढ़ी, फरवरी 20 -- सीतामढ़ी। जिले के स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना के औचक निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। स्थापना सह एमडीएम डीपीओ मनीष कुमार सिंह ने अनियमितता मामले में चार स्कूलों के हेडमास्टरों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीओ ने जारी आदेश में कहा है कि जिला समन्वयक द्वारा 18 फरवरी को किए गए निरीक्षण में मिडिल स्कूल गुल्ली, परसौनी में कुल 495 छात्र नामांकित पाए गए, जबकि उपस्थिति पंजी में वर्ग एक से आठ तक 302 छात्रों की उपस्थिति दर्ज थी। भौतिक सत्यापन में मात्र 286 छात्र उपस्थित मिले। वहीं औसत लाभार्थी संख्या 419 दर्ज की गई थी, जिससे उपस्थिति और लाभार्थी संख्या में अंतर पाया गया। इसी तरह मिडिल स्कूल अस्ता बाजार, बैरगनिया में निरीक्षण के दौरान मात्र 18 बच्चे उपस्थित पाए गए। स्कूल में किसी भी प्रकार की...