मैनपुरी, सितम्बर 21 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने 15 अक्तूबर से यूपीआई पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क का व्यापारियों ने विरोध किया है। सोमवार को शहर के व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और लगने वाले एमडीआर शुल्क को छोटे व फुटकर व्यापारियों के हित में वापस लेने की मांग की। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी को ज्ञापन दिया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा के नेतृत्व में शहर के व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। रामबाबू कुशवाहा ने कहा कि 15 अक्तूबर से यूपीआई पर दो हजार रुपये से अधिक के भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- यूपीआई शुल्क को लेकर व्यापारी मुखर, बुलंद की आवाज इससे छोटे, मध्यम एवं फुटकर...