एमडीआर खत्म करने के लिए पीएम को भेजा ज्ञापन
कानपुर, सितम्बर 27 -- कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल ने यूपीआई पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) समाप्त करने की मांग की है। प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सांसद रमेश अवस्थी को दिया। अध्यक्ष सुनील बजाज व महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने कहा कि यूपीआई ने डिजिटल भुगतान को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया है। एमडीआर से छोटे और फुटकर व्यापारियों की लागत बढ़ने का असर कारोबार पर पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में रामेश्वर गुप्ता, नीरज दीक्षित, महेंद्र गुप्ता, दीपक राज गुप्ता, केबी सिंह और गुलशन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.