बरेली, जुलाई 4 -- महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के एमटेक-पीएचडी इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 जुलाई कर दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (पावर सिस्टम एंड रिन्यूएबल एनर्जी, कंट्रोल एंड ऑटोमेशन) तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग (थर्मल, इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन, मशीन डिजाइन) सहित विभिन्न विषयों के लिए होगी। आवेदन एवं प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल (https://reference-url-citation.invalid/1) पर उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- BTech : बीटेक बीई दाखिले की काउंसिलिंग 6 जुलाई से, JEE Main स्कोर से ए...