धनबाद, मई 12 -- धनबाद। आईआईटी में वर्ष-2026 में एमटेक एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पीजी-पीएचडी एडमिशन सेल ने गेट कट ऑफ राउंड वन स्कोर जारी कर दिया है। एमटेक के 32 कोर्स में नामांकन लिया जा रहा है। पहले राउंड में डाटा एनालिस्ट का कट ऑफ सबसे अधिक गया है। अनारक्षित में कटऑफ 799 है। वहीं दूसरे स्थान पर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 762 व तीसरे स्थान पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 754 है। एमटेक के अन्य कोर्स का भी कट ऑफ जारी कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...