सहारनपुर, सितम्बर 27 -- माना पास में आयोजित होने जा रहे एमटीबी चैलेंज-2026 में प्रतिभाग करने के लिए सहारनपुर के बाइक राइडर अनुराग अरोड़ा को भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अनुराग अरोड़ा पहली बार सहारनपुर से इस रोमांचक प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं।उत्तराखंड पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित और भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रायोजित इस आयोजन में प्रतिभागियों की शारीरिक एवं मानसिक क्षमताओं की परीक्षा लेने वाली विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें महिला एवं पुरुष वर्ग की 12.5 किलोमीटर बद्रीनाथ परिक्रमा मैराथन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अंतिम दिन माणा गांव से 53 किलोमीटर की साइकिल एवं बाइक रेस प्रमुख है। यह रेस 5850 मीटर की ऊंचाई पर तिब्बत-चीन सीमा के समीप देवताल से बद्रीनाथ तक होगी। आयोजन को भारतीय...