बरेली, मार्च 10 -- ‎‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने वैश्विक शैक्षणिक मंच पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्पेन की प्रतिष्ठित साइबरमेट्रिक्स प्रयोगशाला द्वारा जारी वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग ऑफ वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज 2026 में विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में 262वां और एशिया में 1650वां स्थान प्राप्त किया है। ‎यह रैंकिंग विश्वविद्यालयों की डिजिटल उपस्थिति, शैक्षणिक सामग्री की गुणवत्ता, शोध प्रकाशनों के प्रभाव और वेब पर उपलब्ध ज्ञान संसाधनों की उपलब्धता जैसे कठोर मानकों पर आधारित होती है। यह उपलब्धि एमजेपीआरयू की बढ़ती शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध गतिविधियों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय अकादमिक योगदान को रेखांकित करती है। गौरतलब है कि यह रैंकिंग हार्वर्ड, एमआईटी और स्टैनफोर्ड जैसे वि...