बरेली, जुलाई 2 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने आईआईआरएफ (इंडियन इंस्टीट्यूशंल रैंकिंग फ्रेमवर्क) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया। रैंकिंग 2026 के अनुसार विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान ने भारत के सर्वश्रेष्ठ सरकारी इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में अखिल भारतीय स्तर पर 130वीं रैंक प्राप्त की है। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश के सरकारी इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में 16वां स्थान अर्जित कर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राज्य विश्वविद्यालयों के अंतर्गत संचालित सर्वश्रेष्ठ एमबीए संस्थानों में एमजेपीआरयू को उत्तर प्रदेश में सातवीं रैंक प्राप्त हुई है। यह भी पढ़ें- आईआईआरएफ इंडिया रैंकिंग में डीडीयू और एम...