एमजेपीआरयू में स्पोर्ट्स कमेटी का हुआ गठन
बरेली, मई 12 -- बरेली। एमजेपीआरयू ने विश्वविद्यालय परिसर में खेल गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए स्पोर्ट्स कमेटी का पुनर्गठन किया है। कुलपति के आदेश के अनुपालन में जारी आदेश के अनुसार प्रो. एस.एस. बेदी को क्रीड़ा सचिव बनाया गया है, जबकि डॉ. सन्तोष कुमार को उप-क्रीड़ा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा डॉ. विजय सिंघल और डॉ. अजीत सिंह को सह-क्रीड़ा सचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. इमरान नईम एवं डॉ. इन्द्रप्रीत कौर को सहायक-क्रीड़ा सचिव का दायित्व दिया गया है। वहीं डॉ. नीरज कुमार को कैंपस सचिव नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- नए डिग्री कॉलेजों में फिजिकल एजुकेशन शिक्षक नियुक्ति की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.