एमजेपीआरयू में एलएमएम के तीन नये कोर्स शुरू
बरेली, जून 14 -- एमजेपीआरयू के विधि विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 से एलएलएम स्तर पर तीन नए रोजगारपरक एवं विशेषीकृत पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा की है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा अनुमति एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह की स्वीकृति के बाद विधि विभाग अब एलएलएम (साइबर लॉ), एलएलएम (बिजनेस एंड कॉरपोरेट लॉ) और एलएलएम (एग्जीक्यूटिव)जैसे नए कोर्स संचालित करेगा। विधि विभागाध्यक्ष प्रो अमित सिंह ने बताया कि डिजिटल युग की मांग को देखते हुए एलएलएम साइबर लॉ दो वर्षीय को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इस कोर्स में छात्रों को डेटा प्रोटेक्शन लॉ, आईटी एक्ट, एआई एंड लॉ, साइबर अपराध, डिजिटल एविडेंस तथा इंटरनेशनल साइबर लॉ फ्रेमवर्क जैसे समसामयिक विषयों का गहन अध्ययन कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- दाखिला की दौड़: जेएनयू में पीजी और एडीओपी पाठ्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.