बरेली, मई 26 -- एमजेपीआरयू ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने व प्रकृति से जुड़ने का संदेश देने के लिए विशेष पहल की गई। विश्वविद्यालय के खेल विभाग द्वारा प्रातःकालीन गतिविधियों की शुरुआत की गई। जिसमें रनिंग, योग, व्यायाम एवं जिम जैसी गतिविधियों में विश्वविद्यालय परिवार बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है। इस पहल का आरंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने प्रातः लगभग 6 बजे खेल परिसर में पहुंचकर शिक्षकों एवं खेल विभाग के सदस्यों के साथ बैडमिंटन खेलकर सभी को स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया। कुलपति ने कहा कि जीवन की व्यस्त दिनचर्या में से यदि प्रतिदिन केवल एक घंटा स्वास्थ्य, योग, खेल के लिए निकाला जाए एवं अनुशासित दिनचर्या तो कार्यक्षमता, सकारात्मक सोच एवं कार्य संस्कृति म...