बगहा, जनवरी 22 -- एमजेके कॉलेज में छात्रों काे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फॉर्म भरने के लिए अतिरिक्त काउंटर नहीं हैं। इससे छात्रों को घंटों भीड़ में खड़े रहना पड़ता है। महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय को बिहार विश्वविद्यालय द्वारा मॉडल कॉलेज का दर्जा दिया गया है। यहां पर 10 हजार से भी अधिक छात्र-छात्राएं पठन-पाठन करते हैं। यह स्नातक से लेकर पीजी तक की पढ़ाई होती है। पहले से यहां कला संकाय के छह विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की व्यवस्था है, लेकिन यहां पर आधारभूत संरचना का विकास नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पहले यहां पर कमरों की संख्या कम थी लेकिन प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने हाल के दिनों में भवन निर्माण करा इस कमी को दूर किया है। लेकिन अभी भी छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरने के समय परेशानी होती ...