बगहा, मार्च 19 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा पीजी तृतीय सेमेस्टर में गत सेमेस्टर में ली गई राशि से अधिक राशि ली जा रही थी। इसके बाद बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेतिया नगर इकाई के द्वारा महाविद्यालय प्रशासन से वार्ता के उपरांत लगभग 200 रुपया कम किया गया। जिसके साथ ही एक बार फिर से यह सवाल उठने लगा कि एमजेके कॉलेज प्रशासन छात्र-छात्राओं से क्यों ज्यादा राशि ले रहा था। छात्र-छात्राओं से ज्यादा राशि लेकर उनका शोषण किया जा रहा था। प्रांत स्वावलंबी भारत अभियान के संयोजक सुजीत मिश्रा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेतिया जिला के संयोजक अभिजीत राय ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों का शोषण सदैव से किया जाता रहा है। महाविद्यालय प्रशासन को छात्रों के कल्याण से कोई मतलब नहीं है। महाव...