गोरखपुर, मई 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में शिक्षक संघ की विद्यालय इकाई का गठन प्रधानाचार्य डॉ. नीरज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। चुनाव में प्रवक्ता नन्हे पटेल को अध्यक्ष, अमित कुमार सोनकर को महामंत्री, विवेकानंद मौर्य को उपाध्यक्ष और भरत चौहान को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष नन्हे पटेल ने कहा कि संगठन शिक्षकों और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करेगा। महामंत्री अमित सोनकर ने जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने का भरोसा दिलाया। प्रधानाचार्य ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विद्यालय हित में सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...