गोरखपुर, जून 29 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। नेशनल एजूकेशनल सोसाइटी की ओर से संचालित महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में छात्राओं के आवासीय सुविधा के लिए बनने वाले छात्रावास का भूमि पूजन सोमवार को हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सीएसआर निधि से प्रदान किए गए एक करोड़ रुपये से महिला छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। सोसाइटी के सचिव मंकेश्वर नाथ पाण्डेय और पूर्वी नारायण पाण्डेय ने वैदिक विधि से पूजन के बाद मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि मुख्यमंत्री ने भविष्य में भी सहायता देने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर पूर्व कुलपति और केंद्रीय हिंदी संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो सुरेंद्र दुबे, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, श्रेयांश पाण्डेय, प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज श्रीवास्तव, ओम प्रकाश...