एमजी के दो छात्रों ने नेपाल में गोल्ड जीत बढ़ाया मान
गोरखपुर, मई 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। भारत और नेपाल के संयुक्त तत्वाधान में इंडो नेपाल आमंत्रण एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एमजी इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज और जनपद का मान बढ़ाया है। अंडर 19 वर्ग शॉट पट प्रतियोगिता में सूरज यादव ने 13.85 मीटर, जबकि अंडर 17 वर्ग अरुण यादव ने 13.15 मीटर दूरी तक गोला फेंक कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी क्वालीफाई किए थे जिन्होंने विगत अप्रैल महीने मथुरा (भारत) में आयोजित स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं नीति आयोग के संयुक्त प्रयास से नेशनल चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन किया था। इस आधार पर इन खिलाड़ियों ने नेपाल में 28 मई को आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपने खेल का परिचय देते हुए गोल्ड मेडल जीता। यह दोनों खिलाड़ी विद्यालय में कक्षा 12...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.