गोरखपुर, मार्च 11 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के अंग्रेजी विषय के पूर्व प्रवक्ता रोहिताश्व श्रीवास्तव का 80 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार राजघाट पर राप्ती नदी के तट पर किया गया। रोहिताश्व श्रीवास्तव अंग्रेजी के महान विद्वान थे, जिन्होंने तुलसीदास कृत रामचरितमानस का अंग्रेजी में अनुवाद किया था। वे अपने पीछे अपनी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा को छोड़कर इस दुनिया से चले गए। मंगलवार को विद्यालय में 2 मिनट का मौन रखकर शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें काफी संख्या में शिक्षक और छात्र मौजूद रहे। निधन पर विद्यालय के प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पांडे, प्रधानाचार्य डॉ रामनाथ वर्मा, डायरेक्टर ओपी सिंह, शशि भूषण श्रीवास्तव, डॉ राजेश श्रीवास्तव, दिलीप पांडे सहित तमाम लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.