गोरखपुर, अप्रैल 18 -- चिलुआताल। हिन्दुस्तान संवाद चिलुआताल इलाके में राप्ती नदी में नहाने के दौरान डूबे तीनों किशोर शहर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में इंटर और हाईस्कूल के छात्र हैं। उनके डूबने की खबर के बाद तीनों छात्रों के परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने परिवारीजनों से बात की। उधर, तलाश में लगी एसडीआरएफ की टीम को देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। उनकी तलाश में जैसे-जैसे समय बीत रहा था, परिवारीजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही थी।पुलिस के मुताबिक, तीनों अलग-अलग परिवारों से थे और पढ़ाई के साथ अपने-अपने भविष्य के सपने संजोए हुए थे। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, तलाश चिलुआताल के काजीपुर निवासी शिव पुत्र रामलखन महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। रामलखन पेंट-पॉलिश का काम...