कार्यालय संवाददाता, अगस्त 28 -- महायोयी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में 28 अगस्त (शुक्रवार) को पांचवां स्थापना समारोह मनाया जाएगा। अपराह्न 3 बजे से होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री एवं इस विवि के कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ विद्यार्थियों से संवाद कर उनका मार्गदर्शन करेंगे। स्थापना के मात्र पांच वर्ष में एमजीयूजी रोजगारपरक शिक्षा और चिकित्सा सेवा के प्रतिमान गढ़ रहा है। इस विश्वविद्यालय ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में उच्च, विशिष्ट, रोजगारपरक और चिकित्सा शिक्षा को नई राह दिखाई है। पांच साल में एमबीबीएस, बीएएमएस समेत चार दर्जन से अधिक रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की शुरुआत, शोध-अनुसंधान के लिए कई प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ एमओयू कर इस विश्वविद्यालय ने शैक्षिक प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता पर विशेष जोर देकर गोरखपुर को ज्ञान की नगरी बनाने की दिशा में...