एमजीयूजी की एनसीसी कैडेट का प्रशिक्षण शिविर में चयन
गोरखपुर, जुलाई 7 -- गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) एनसीसी कैडेट नैन्सी श्रीवास्तव का चयन प्रतिष्ठित सुपर एसएसबी- 55 प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। यह शिविर 11 से 20 अगस्त तक प्रयागराज में चलेगा, जिसमें प्रदेशभर से चयनित उत्कृष्ट कैडेट भाग लेंगे। 102 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने कैडेट को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुपर एसएसबी-55 प्रशिक्षण शिविर सेना में अधिकारी बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव, पैरामेडिकल विभाग के प्रमुख डॉ. रोहित श्रीवास्तव सहित विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों ने कैडेट को शुभकामनाएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.