एमजीयूजी : कृषि संकाय के 13 विद्यार्थियों का कैम्पस प्लेसमेंट
गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। महोयोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के कृषि संकाय के 13 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की कंपनी एकेएसवी खेतखलिहान क्रॉप प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि का श्रेय संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन तथा विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण को दिया है। कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह व कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कृषि संकाय के समस्त प्राध्यापकों के अध्यापन, उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.