गोरखपुर, अगस्त 25 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की बची हुई सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। स्नातक स्तर पर बीएससी जीव विज्ञान एवं गणित वर्ग, बीएससी गृह विज्ञान, बीकॉम, बीबीए और बीसीए में प्रवेश लिया जा सकता है। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर एमकॉम तथा एमएससी गणित, भौतिकी, रसायन एवं वनस्पति विज्ञान प्रथम वर्ष में भी सीटें उपलब्ध हैं। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित काउंटर से प्रवेश आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश समिति के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...