एमजीपीजी में छह जुलाई तक कर सकेंगे प्रवेश के लिए आवेदन
गोरखपुर, जून 30 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज (एमजीपीजी) में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक स्तर पर बीएससी( जीव विज्ञान और गणित वर्ग), बीएससी.(गृह विज्ञान), बीकॉम, बीबीए और बीसीए तथा स्नातकोत्तर स्तर पर एमकॉम, एमएससी गणित, भौतिकी, रसायन, वनस्पति एवं जन्तु विज्ञान प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने और जमा करने की अंतिम तिथि छह जुलाई तक बढ़ा दी गई है। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ऑफ लाइन प्रवेश फार्म के लिए किसी भी कार्य दिवस में अभ्यर्थी कॉलेज के प्रशासनिक भवन में स्थित काउंटर से आवेदन ले सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट (www.mgpgc.ac.in) पर जा कर प्रवेश फार्म भर सकते हैं। स्नातक में प्रवेश इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर तथा स्नातकोत्तर में प्रवेश परीक्षा अथवा स्नातक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.