एमजीपीजी के छात्रों ने सीखे मशरूम उत्पादन के तरीके
गोरखपुर, अगस्त 6 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में बीएससी के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित मशरूम कल्टीवेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण महायोगी गोरक्षनाथ कृषि विज्ञान केंद्र, चौक माफी, पीपीगंज कराया गया। वहां विद्यार्थियों ने मशरूम उत्पादन की उन्नत तकनीकों के साथ-साथ हॉर्टिकल्चर, पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस, आधुनिक सब्जी उत्पादन तथा गुड़ निर्माण की वैज्ञानिक तकनीक का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न कृषि प्रणालियों को समझते हुए उनसे संबंधित तकनीकी जानकारियां भी प्राप्त की। कृषि विज्ञान केंद्र के सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट डॉ. संदीप उपाध्याय ने विद्यार्थियों को केंद्र की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण कराते हुए आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण तथा कृषि आधारित स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.