जमुई, अप्रैल 19 -- झाझा । नगर संवाददाता एमजीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय झाझा में नवम कक्षा में नामांकन नहीं होने को लेकर झाझा में आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है। नामांकन नहीं होने से पोषक क्षेत्र के बच्चे एवं अभिभावक रोज विद्यालय से निराश हो कर लौट रहे हैं। 1 अप्रैल से ही सरकार की शिक्षा कैलेंडर के अनुसार नया सत्र शुरू हो चुका है। परंतु झाझा के सैकड़ो छात्र अब तक नामांकन से वंचित हैं। इसको लेकर आम जनमानस में सरकार एवं शिक्षा विभाग के प्रति असंतोष देखा जा रहा है। अभिभावकों के अलावे सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि मॉडल स्कूल क्या बना, बच्चों को नामांकन लेने की परेशानी हो गई। छात्रों एवं अभिभावकों ने कहा, क्या तेरह बच्चों केे ही सहारे नवम कक्षा का संचालन होगा। विद्यालय केे पोषक क्षेत्र के हम बच्चे कहां जाएं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.