बोकारो, अप्रैल 28 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर चार एफ में अरावली सदन की ओर से कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा कहानी केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कृति व भावनाओं के संचार का सशक्त माध्यम है। कहानियां मानसिक विकास, नैतिक शिक्षा, कल्पनाशीलता बढ़ाने में सहायता करती हैं। चारों सदनों के कक्षा 6 से 12 तक के 26 प्रतिभागियों ने कहानी वाचन प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। ग्रुप ए कक्षा छह से आठवीं में अरावली सदन के उत्कर्ष सिंह पहले, नीलगिरी सदन की आद्या सिंह दूसरे व नीलगिरी सदन की आभा चंद्रा तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप बी कक्षा 9 से 12 में सह्याद्रि सदन के अंश झा पहले, अगस्त्यमलाई सदन की सानिक्षा सिंह दूसरे व अरावली सदन के शैल श्रीवास्तव तीसरे स्थान...