एमजीएम स्कूल के प्राचार्य को मिला स्कूल लीडर ऑफ द ईयर का अवार्ड
बोकारो, नवम्बर 4 -- एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल, सेक्टर चार एफ के प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस को राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल लीडर ऑफ द ईयर 2026 अवार्ड से सम्मानित किया गया। एसोसिएशन ऑफ इंडिया प्रिंसिपल्स की ओर से मैकमिलन एजुकेशन के सहयोग से नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, कुशल नेतृत्व और शैक्षणिक प्रशासन में उल्लेखनीय भूमिका के लिए दिया गया है। फादर वर्गीस सीबीएसई के डिप्टी सिटी को-ऑर्डिनेटर और डॉ. राधाकृष्णन सहोदय कॉम्प्लेक्स, बोकारो के कोषाध्यक्ष भी हैं। पीएचडी के साथ अंग्रेजी, मनोविज्ञान और इतिहास में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त फादर वर्गीस के नेतृत्व में विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.