बोकारो, जुलाई 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सीबीएसई ईस्ट जोन बालिका जूडो प्रतियोगिता गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल प्रयागराज में 26 जुलाई से 30 जुलाई तक सीबीएसई द्वारा आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में एमजीएम स्कूल बोकारो की 32 सदस्य टीम प्रयागराज के लिए रवाना हुई। स्कूल के प्राचार्य फादर डॉ जोशी वर्गीस ने बताया एमजीएम की टीम विगत दो वर्षों से ओवरऑल चैंपियन रही है। इस बार भी खिलाड़ियों के मेहनत से तीसरी बार प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रतियोगिता में 11 वर्ष आयु वर्ग में रोशनी कुमारी, अंजली कुमारी, परी कुमारी, किसवा व धृति कुमारी, 14 वर्ष आयु वर्ग में अर्पिता रानी, साक्षी सोलंकी,पीहू कुमारी, अनामिका, समृद्धि कुमारी, जया सिंह व हर्षिका कुमारी, 17 वर्ष आयु वर्ग में दुर्गा टंडन, सृष्टि, आकृति कुमारी, आराध्या कुमारी, सौम्या, मानवी ...