जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अमृत फार्मेसी से सोमवार को समझौता किया गया। जल्द ही अमृत फार्मेसी के लिए जगह निर्धारित किया जाएगा और फिर वहां दवाइयां मिलनी शुरू हो जाएंगी। जानकारी हो कि केंद्र सरकार की योजना के तहत जमशेदपुर झारखंड का तीसरा जिला होगा जहां के किसी अस्पताल में अमृत फार्मेसी से समझौता किया गया है। इसके पहले देवघर और रांची में रिम्स में अमृत फार्मेसी से समझौता हुआ है और वहां यह काम कर रही है। जानकारी हो कि अमृत फार्मेसी में सस्ते दरों पर मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...