जमशेदपुर, मार्च 8 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में नॉन-क्लिनिकल विभागों में पीजी की दस प्रतिशत सीटें खाली रह गई हैं। इन खाली सीटों पर अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग तो करा ली, लेकिन नामांकन नहीं लिया। इससे अब इन सीटों पर नामांकन संभव नहीं रहा। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी की कुल 51 सीटें हैं, जिनमें 50 प्रतिशत राष्ट्रीय कोटा और 50 प्रतिशत राज्य कोटा के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों पर तीन राउंड में नामांकन लिया गया। इसके बाद भी खाली रहने वाली सीटों को भरने के लिए स्ट्रे राउंड आयोजित किया गया। लेकिन स्ट्रे राउंड में भी राष्ट्रीय कोटा में एक और राज्य कोटा में चार सीटें खाली रह गईं। ये सीटें एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, फार्माकोलॉजी और पैथोलॉजी विभागों की हैं।जानकारों के अनुसार, नॉन-क्लिनिकल विभागों में पढ़ाई के बाद प्रैक्टिस की संभावना कम होती है। इन विभागों के अ...