जमशेदपुर, फरवरी 3 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 12 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का चयन किया गया है। चयनित डॉक्टरों में सबसे अधिक संख्या एनेस्थीसिया विभाग की है, जहां 6 डॉक्टरों की नियुक्ति हुई है। इसके अलावा मेडिसिन और टीबी चेस्ट विभाग में भी डॉक्टरों का चयन किया गया है। इन डॉक्टरों के चयन के लिए उपाध्यक्ष डॉ. नकुल चौधरी की अध्यक्षता में एक टीम गठित की गई थी, जिसने निर्धारित मापदंडों के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। नए डॉक्टरों की नियुक्ति से अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की कमी से होने वाली प्रतीक्षा की समस्या दूर होगी और चिकित्सा सेवाएं अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...