जमशेदपुर, मई 24 -- एमजीएम अस्पताल के सर्जरी विभाग में शुक्रवार को एक महिला मरीज को बेहोश कर दिया गया, पर ऑपरेशन नहीं किया गया। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और शिकायत की। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों में समन्वय की कमी से मरीज की जान पर बन आई। यह लापरवाही है, डॉक्टरों पर कार्रवाई होनी चाहिए। जानकारी के अनुसार, एमजीएम अस्पताल में छोटा गोविंदपुर की एक मरीज शांति देवी के गाल ब्लैडर में पथरी की दूरबीन से सर्जरी होनी थी। यह ऑपरेशन सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सरवर आलम की यूनिट में होना था। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निलोफर ने मरीज को सुबह 10 बजे बेहोश कराकर ऑपरेशन की तैयारी करने लगीं। इस बीच डॉ. सरवर आलम ने मोबाइल पर मैसेज कर ऑपरेशन से मना कर दिया। एक ओर मरीज बेहोश थी और दोनों डॉ...