जमशेदपुर, मार्च 30 -- एमजीएम के मेडिसिन विभाग में एक महिला की मौत के बाद रविवार परिजनों ने हंगामा किया। करीब 20 मिनट तक हंगामा के बाद वहां पहुंचे सुरक्षा बलों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चार दिन से एक मरीज गंभीर अवस्था में भर्ती थी, जिसे बाद में मेडिसिन वार्ड में भेज दिया गया। वार्ड में महिला को पाइप से खाना भी दिया जाने लगा, लेकिन उसकी तबीयत फिर से बिगड़ने लगी। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह महिला की तबीयत काफी बिगड़ गई। रविवार होने के कारण एक-दो नर्स ही थीं। जब ज्यादा तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन वह नहीं मिले तो नर्स को बुलाया गया, लेकिन वहां मात्र एक नर्स थी। बाद में डॉक्टर आए, लेकिन ईसीजी मशीन आने में देर हुई। जानकारी हो कि ईसीजी मशीन के आने में देर से परिजन हंगामा करने लगे। बा...