जमशेदपुर, अगस्त 5 -- जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हो गया। 'डीजीएचएस सपोर्टेड ब्लड सेंटर इन झारखंड नर्सेज ट्रेनिंग प्रोग्राम' विषय पर शुरू हुए इस प्रशिक्षण में विभिन्न जिलों के ब्लड बैंक के नर्स पहुंचीं। रक्त लेने से पहले से लेकर मरीज को रक्त चढ़ाने तक की सभी प्रक्रिया मानकों के अनुसार करने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य और विभाग के अध्यक्ष ने की। इसमें धनबाद के बीके पांडे, ईए सोरेन, एमजीएम जमशेदपुर के पैथलॉजी के डा. उमाशंकर सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...