जमशेदपुर, फरवरी 18 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में लगातार दूसरे दिन प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिसिन के एक डॉक्टर अरुण कुमार की अनुपस्थिति पाई। कॉल करने पर भी उन्होंने फोन नहीं उठाया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में विभिन्न जगहों पर फैली गंदगी देखकर प्राचार्य भड़क गए और कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने के लिए चेताया। प्राचार्य ने एबीजीए (आर्टरी ब्लड ग्रुप एनालाइजर) जांच कमरे में मशीन पर खून और गंदगी देखी, हेड नर्स के कमरे में भी गंदगी पाई। उन्होंने दवाइयों की कमी को लेकर जानकारी ली और आवश्यक दवाइयां मंगाने का निर्देश दिया। जूनियर डॉक्टरों को बिना एप्रन ड्यूटी करते देख उन्होंने हिदायत दी कि अब सभी डॉक्टर एप्रन में ड्यूटी करें और स्टेथेस्कोप साथ रखें। किसी भी डॉक्टर के नियम न मानने पर कार्रवाई होगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.