जमशेदपुर, जून 12 -- जमशेदपुर । एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में वेंटीलेटर चलाने को लेकर प्रशिक्षण तो दे दिया गया लेकिन अभी तक उसे चालू नहीं किया गया। वेंटीलेटर चालू करने को लेकर रांची से विशेषज्ञ आए थे। जानकारी हो कि दो हॉल में वेंटीलेटर लगा है जिसमें से एक में मरीज रह रहे हैं और वहां पर 10 वेंटीलेटर है। वहीं दूसरे हॉल में सात वेंटीलेटर चलाना है लेकिन उसमें मरीज भी नहीं खा गया है और न ही वेंटीलेटर खरीदा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...