जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- जमशेदपुर। एमजीएम थाना के बनामगुट्टू गांव के जंगलों में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका पाया गया। मृतक की पहचान गालूडीह निवासी रमेश सिंह के रुप में की गई। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि रमेश मंगलवार शाम से ही घर से लापता था। वह गांव में घर जमाई बनकर रहता था।उसका पत्नी के साथ अकसर विवाद होता रहता था। मंगलवार शाम को भी पत्नी के साथ विवाद के बाद वह घर से निकल गया था। यह भी पढ़ें- पेड़ पर मिला युवक का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच बुधवार सुबह उसका शव फंदे से लटका पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.