एमजीएम में पानी नहीं, आग लगी तो धरे रह जाएंगे सारे सुरक्षा यंत्र, सैंकड़ों मरीजों की जान पर आफत
जमशेदपुर, जून 6 -- कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम में आग से बचाव के लिए सुरक्षा के सभी उपाय किए गए हैं, लेकिन आग लगने की स्थिति में सुरक्षा यंत्र धरे रह जाएंगे, क्योंकि पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। फिलहाल, एमजीएम में ऑपरेशन, एसी संचालन और अन्य विभागों का काम मानगो नगर निगम द्वारा प्रतिदिन एक लाख लीटर से अधिक पानी की आपूर्ति से चल रहा है। ऐसे में आग लगने की स्थिति में एमजीएम अस्पताल डेंजर जोन में है। इससे मरीजों और कर्मचारियों की जान पर खतरा बढ़ सकता है। इसलिए एमजीएम समेत सभी अस्पतालों में आग से बचाव के लिए पानी की व्यवस्था सबसे जरूरी मानी जा रही है। यह भी पढ़ें- कहीं एक्सपायर अग्निशामक यंत्र, कहीं इमरजेंसी एग्जिट की कमी वहीं, परसूडीह खासमहाल सदर अस्पताल में सभी मंजिलों पर आग बुझाने के यंत्र रखने के साथ हाइड्रेंट की भी व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.