एमजीएम में नवनियुक्त प्रोफेसर के लिए योगदान बन सकती है समस्या
जमशेदपुर, अगस्त 18 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पांच प्राध्यापक को संविदा के आधार पर नियुक्त किया गया है। लेकिन इन लोगों के लिए योगदान बड़ी समस्या बन सकती है। दरअसल ये सभी प्राध्यापक एमजीएम से सेवा निवृत्ति के बाद एक निजी कॉलेज में अध्यापन कर रहे हैं और उन्हें वहां से छोड़ने के लिए एक महीने पहले सूचना देनी होगी। जबकि एमजीएम में योगदान के लिए उन्हें अधिकतम 7 दिन का समय दिया गया है। ऐसे में यह इन शिक्षकों के लिए योगदान करने में परेशानी आ सकती है। यह शिक्षक जल्द ही राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय जाकर अपने योगदान के लिए 7 दिन के समय को बढ़वाना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- पूर्व अधीक्षक समेत सात प्रोफेसर एसएनएमएमसीएच में तैनात
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.