चाईबासा, मार्च 20 -- एमजीएम अस्पताल में दर्द से राहत के लिए मरीजों को इंजेक्शन नहीं मिलता है। इससे इमरजेंसी एवं अन्य वार्ड में दो-तीन दिन से मरीजों को दिक्कत हो रही है। गुरुवार को अस्पताल में जोड़, पीठ, रीढ़ की हड्डी या सर्जरी के कारण दर्द से परेशान मरीजों को डी जेसिक इंजेक्शन नहीं मिलने पर उपाधीक्षक से शिकायत हुई। इससे अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. जुझार माझी ने स्टोर व फार्मेसी के कर्मचारियों से इंजेक्शन नहीं होने के कारणों पर प्रश्न किया और खत्म होने पर सप्लायलर से तत्काल नहीं मंगाने पर फटकार लगाई। इसके साथ सप्लायर से तत्काल इंजेक्शन मंगाने का आदेश दिया। मालूम हो कि एमजीएम अस्पताल में करीब चार करोड़ से दवा खरीदी जाती है, जबकि राज्य स्वास्थ्य मुख्यालय से भी दवा आती है। लेकिन मरीजों को अस्पताल के फार्मेसी से डॉक्टर के सुझाव के अनुसार सभी तरह की ...