जमशेदपुर, जून 17 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट बढ़ाने को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ ही पीजी सीटों में भी वृद्धि की योजना है। इसी मुद्दे पर मंगलवार को रांची मुख्यालय में बैठक होने जा रही है। एमजीएम में एमबीबीएस की सीट पहले 100 से बढ़कर 150 कर दी गई है। अब इसे 200 करने का लक्ष्य है। अंततः तीन वर्ष में 250 सीट करने की योजना है। प्राचार्य ने 200 सीटों के लिए आवेदन भी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय इस काम को जल्द पूरा करने पर जोर दे रहा है। मंगलवार को एमजीएम के प्राचार्य और अधीक्षक की स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में बैठक होगी। यह भी पढ़ें- मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग की बैठक में गए प्राचार्य और अधीक्षक इसमें नेशनल मेडिकल कमीशन की अर्हताओं, बाकी बचे कामों और कमियों को दूर करने पर चर्चा होगी।दूर होगी शिक्षकों की कम...