जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को एमबीबीएस के नए छात्रों की स्वागत में व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. विनीता सिन्हा, डॉ. लुगुराम टुडू, डॉ. सुभद मोदी, डॉ. शिखा रानी, ​​डॉ. पूनम मेहता एवं अन्य फैकल्टी व वरिष्ठ डॉक्टर व प्रोफेसर शामिल हुए। बताया जाता है कि व्हाइट कोट सेरेमनी के दौरान छात्र एक दूसरे से परिचय करने के साथ कई तरह के कार्यक्रम में शामिल होते हैं। वहीं, कॉलेज के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रोफेसर नए छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए प्रेरित कर महत्व से अवगत कराते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...