जमशेदपुर, जनवरी 4 -- एमजीएम थाना क्षेत्र की गोकुलनगर बस्ती निवासी जीत महतो की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीड़ित परिवार से मिले। अर्जुन मुंडा ने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के बाद दो दिन तक उन्हें जीत महतो से मिलने नहीं दिया गया। इस दौरान जीत महतो की गर्भवती पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया, जो पैदा होते ही अपने पिता के साये से वंचित हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। पुलिस हिरासत में किसी व्यक्ति की मौत सीधे तौर पर शासन और पुलिस-प्रशासन की गंभीर विफलता है। उन्होंने मांग की कि म...