संभल, मई 30 -- शहर के एमजीएम कॉलेज में शासन की पहल एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फहीम अहमद ने उपस्थित युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, सम्मान और भविष्य को भी बर्बाद कर देता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे खुद नशे से दूर रहें और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि नशे की लत समाज के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इससे मानसिक क्षमत...