जमशेदपुर, दिसम्बर 17 -- जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल के बाहर जल्द पार्किंग बनेगी। इसको लेकर नोडल पदाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि निगम को पार्किंग करने की व्यवस्था के लिए आदेशित किया गया है। यह पार्किंग अस्पताल के चार दिवारी के बाहर तारबंदी के अंदर की जाएगी। जानकारी हो कि अभी तक डिमना में एमजीएम अस्पताल चालू होने के बाद से कई बाइक चोरी हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...