जमशेदपुर, फरवरी 18 -- एमजी मेडिकल कॉलेज की विभिन्न विभागों में टोकन सिस्टम लागू किया जाए, ताकि मरीजों को बेवजह लंबी कतार न लगानी पड़े और उस समय वे अपना दूसरा काम भी कर सकें। ये बातें मंगलवार को कॉलेज के प्राचार्य और उपाधीक्षक ने विभागाध्यक्षों से कहीं। दोनों एक साथ हॉस्पिटल का निरीक्षण कर रहे थे। इमरजेंसी और ओपीडी का दोनों ने निरीक्षण किया। कहा कि लंबी कतार के बदले मरीजों को टोकन देने की सुविधा सभी विभागों में शुरू कर दी जाए। यह व्यवस्था ईएनटी विभाग, हड्डी रोग विभाग और एक्सरे आदि विभाग में शुरू की गई है। सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.